बिहार में सातवें चरण की शिक्षक बहाली कब होगी ?

सातवां चरण शिक्षक नियोजन 2022

        बिहार में बढ़ती अशिक्षा और बेरोजगारी को ध्यान में रखते हुए तेजस्वी सरकार ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर जोड़दार बहाली की घोषणा की है ।

        बिहार सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में भी लगभग 2 लाख पदों पर बहाली की पहल की गई है जिसमें शिक्षकों के अभाव में जो शिक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हुए थे । उसे दूर किया जाएगा साथ ही बड़े पैमाने पर प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षार्थियों को नौकरी मिलेगी । नौकरी मिलने से बेरोजगारी की समस्या दूर होगी और बिहार शिक्षा व्यवस्था को बेहद मुकाम तक पहुंचाया जाएगा ।


  • बिहार सरकार द्वारा दिए दिशा निर्देश के मुताबिक बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी और कदाचार मुक्त बनाने के लिए केंद्रीय गृह व्यवस्था को अपनाएगी जिसके तहत 30 सितंबर, 2022 तक सरकार अपना एक पोर्टल तैयार करेगी ।

Breaking news  👇

 जो अभ्यार्थी CTET दिसंबर 2022 में पास होंगे उन्हें भी मौका मिलेगा ।


महत्‍वपूर्ण तिथियां (Important Dates) :- 

  • 31 अक्टूबर, 2022 के लगभग शिक्षक बहाली नियमावली 2022 को विधानसभा द्वारा पारित करवाया जाएगा ।

  • 30 नवंबर 2022 के लगभग रोस्टर जारी किया जाएगा जिसमें किस ब्लॉक में कितना रिक्त पद है । उसे प्रकाशित किया जाएगा ।

  • 15 दिसंबर 2022 को माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा । जिसमें 2019 में STET पास अभ्यर्थी भी भाग ले पाएंगे ।

  • 31 मार्च 2023 को माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के लिए चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा ।

  • 7 अप्रैल 2023 को प्रारंभिक शिक्षकों के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा जिसमें CTET और BTET पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं ।

  • 1 जुलाई 2023 को सभी चयनित प्रारंभिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा ।




    Join Telegram Channel - Click here






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.